कानपुर में दर्दनाक हादसा, गली में खेल रही बच्ची को स्कॉर्पियो ने रौंदा | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर, NOI : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के बर्रा क्षेत्र के मालवीय विहार में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पिता के सामने ही छह वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। आक्रोशित लोग जब कार चालक को गाड़ी से खींचने लगे तो वह इलाज कराने का आश्वासन देकर बच्ची को स्वजन के साथ एलएलआर अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित किया तो वह उन्हें वहीं छोड़कर भाग निकला। स्कार्पियो का नंबर मथुरा का है और लखनपुर के शास्त्रीपुरम सिकंदरा आगरा निवासी धर्मेंद्र सिंह के नाम पर पंजीकृत है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments