नशे में धुत सिपाहियों ने महिला से की थी छेड़खानी, मेडिकल रिपोर्ट में हुई अल्कोहल की पुष्टि | NOI
कानपुर, NOI : कानपुर में नौबस्ता के लालपुर में मंगलवार रात नशे में धुत पीआरवी सिपाहियों ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की थी। इसका खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में हुआ। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों सिपाहियों में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।लालपुर चौराहे में महिला सब्जी का ठेला लगाती है। वहीं पर टीन शेड डालकर पति के साथ रहती है। महिला ने बताया कि, बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे पति का नाम लेकर दो लोग दरवाजा पीटने लगे। पति ने गेट खोला, तो सामने हरिओम और सुशांत नाम के सिपाही खड़े थे। हरिओम ने धक्का देकर पति को बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों घर के अंदर घुस आए और उसे बदनीयती से दबोच लिया। उसके शोर मचाने पर सुशांत भाग निकला, जबकि हरिओम को आसपास के लोगों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों सिपाहियों को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल के लिए भेजा था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments