कानपुर, NOI: कानपुर में सुबह सात बजे के करीब थाना पनकी जी ब्लॉक लंका मैदान गंगागंज क्षेत्र में युवक का लहूलुहान शव मिला। शव देख मौके पर क्षेत्रिय लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के पड़ोसी गंगागंज निवासी चंद्र कुमार शुक्ला ने शव देख परिजनों को सूचना दी। 


मृतक पप्पू (26) इयों में तीसरे नंबर का था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पनकी थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ईंट से सिर कुचलकर हत्या की बात सामने आई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। संदिग्ध लोगों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने आकर साक्ष्य एकत्र किए। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement