बांदा, NOI: यूपी के जनपद बांदा में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गैंग रेप करने वाले आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। यह सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना शनिवार को देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई है।
24 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका मायका शहर के एक मोहल्ले में है। वह शनिवार को अपनी ससुराल ओरन गांव जा रही थी। बाइक में दो पड़ोसी युवक थे। जो उसे ससुराल ले जा रहे थे, लेकिन इन्होंने रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। साथ ही मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद मुझे बेसुध अवस्था में छोड़कर भाग गए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement