Khushi Dubey Case: सीसीटीवी कैमरों से होगी खुशी की निगरानी, बोली- मैं अभागी हूं | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर, NOI : कानपुर के बिकरू कांड में जमानत पर छूटी खुशी दुबे की पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। पनकी स्थित उसके घर के पास पुलिस ने चार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, ताकि खुशी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। हालांकि पुलिस का तर्क है कि खुशी दुबे की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। शनिवार को ही खुशी दुबे की ढाई साल बाद जेल से रिहाई हुई थी। देर रात ही अनजान शख्स ने खुशी के घर आने जाने वाले रास्तों पर चार सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। दो कैमरे मुख्य मार्ग के चौराहे पर लगे हैं, जबकि एक कैमरा खुशी के घर से सामने बिजली के पोल पर दूसरा एक मकान के दूसरे छोर पर लगाया गया है।
रविवार को मोहल्ले के लोग चकित रह गए कि रातोंरात कैमरे किसने लगा दिए। इसके बाद में पता चला कि पुलिस ने कैमरे लगाए हैं। एसीपी पनकी निशांत शर्मा ने कहा कि खुशी की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कैमरे लगवाएं हैं। इसको अन्यथा अर्थ में समझा न जाए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments