NOI, उन्नाव/कानपुर : अंडर-19 विश्व क्रिकेट में देश का नाम रोशन करने वाली राइट आर्म आफ ब्रेक स्पिनर अर्चना देवी ने वो मुकाम हासिल कर लिया जिसे महिला क्रिकेटरों में अभी तक उप्र का कोई भी खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया है। साउथ अफ्रीका में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में उन्नाव के छोटे से गांव रतईपुरवा की अर्चना की फिरकी से अंग्रेज महिला खिलाड़ी चकरा गईं।

कानपुर में चाइनामैन कुलदीप यादव के साथ अभ्यास कर स्पिनर गेंदबाजी में माहिर हुईं अर्चना के पास एक समय बल्ला और गेंद खरीदने के पैसे नहीं थे। भारतीय अंडर-19 टीम के विश्व कप जीतने पर अर्चना के गांव और कर्मभूमि कानपुर में यूपीसीए व केसीए की ओर से जश्न मनाया गया। मां सावित्री ने जैसे ही टीम के जीतने का दृश्य टीवी पर देखा तो खुशी से रो पड़ीं और बोलीं-बेटी ने सारे दुख भुलवा दिए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement