नई दिल्ली, NOI : Bigg Boss 16 Winner MC Stan: रविवार देर रात तक चले बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले का पर्दा विनर के एलान के साथ गिर गया। शो के होस्ट सलमान खान ने रैपर एमसी स्टैन को इस सीजन का विजेता घोषित किया, जबकि शिव ठाकरे रनर अप रहे। अंतिम मुकाबला बेहद रोमांचक था और नतीजा उलटफेर वाला। एमसी स्टैन को ट्रॉफी के साथ 31 लाख रुपये प्राइज मनी दी गयी।

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि विनर का नाम जानने के लिए लोगों की दिलों की धकड़नें बढ़ गई हों। पहले लगा कि तीसरे नंबर पर एमसी स्टैन बाहर हुए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। लोग जिसके शो जीतने के दावे कर रहे थे, वो प्रियंका चाहर चौधरी फिनाले में टॉप 3 से बाहर हो गईं और शो में बचे शिव और एमसी स्टैन। फैंस काफी एक्साइटेड थे ये जानने के लिए कि आखिर सलमान खान किसका नाम लेते हैं...।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement