उन्नाव, NOI: उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में एक साल पहले दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता गर्भवती हो गई थी। शुक्रवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता की मां ने बेटे को खुद पालने की बात कही है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी को परियर गांव निवासी गोलू मल्लाह बहला ले गया था और दुष्कर्म किया था। बाद में शादी का झांसा देकर उसने कई बार संबंध बनाए। इससे किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी को पांच महीने का गर्भ होने पर पता चला था, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया था।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement