कानपुर, NOI :  कानपुर करौली सरकार मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। करौली सरकार आश्रम के प्रबंधन ने मीडिया के साथ एक वीडियो शेयर किया है। दावा किया है कि यह वीडियो बाबा संतोष सिंह भदौरिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाले नोएडा के डॉक्टर का है। इसमें डॉक्टर मुख्यमंत्री आवास के बाहर हंगामा कर रहा और पुलिसकर्मी उसे समझा रहे हैं। आश्रम प्रबंधन ने दावा किया है कि डॉक्टर को CM आवास के बाहर हंगामा करने पर पुलिस ने पीटा था। डॉक्टर ने उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए हैं।

बाबा ने कहा- मेरे ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोप झूठे
नोएडा निवासी डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने 19 मार्च को बिधनू थाने में करौली सरकार के बाबा संतोष सिंह भदौरिया और उनके सेवादारों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। आरोप था कि बाबा और उनके सेवादारों ने उनके चमत्कार को चैलेंज करने पर जमकर पीटा। उन्हें आश्रम से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया था। मामले की बिधनू थाने की पुलिस जांच कर रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement