जूनागढ़: अवैध दरगाह हटाने को लेकर बवाल, उग्र भीड़ के हमले में एक की मौत चार पुलिसकर्मी घायल | NOI
जूनागढ़, NOI। Junagadh Dargah Violence गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह को हटाने को लेकर बीती रात जमकर बवाल हुआ। जूनागढ़ के मजेवाड़ी इलाके में दरगाह को हटाने के नोटिस के बाद पहुंची पुलिस पर हिंसक भीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस को देखते ही पथराव कर दिया और निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।
दरगाह को लेकर बवाल इतना बढ़ गया था कि भीड़ ने गाड़ियों में भी आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इलाके में मामले को लेकर भारी तनाव को देकते हुए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है, जिससे स्थिति को काबू में किया जा सके।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments