लखनऊ, NOI : लखनऊ में सोमवार शाम करियर लांचर कोचिंग के 12 बच्चे लिफ्ट में फंस गए। वह छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट दूसरे मंजिल पर रुक गई। भीषण गर्मी से परेशान बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। तभी लोगों ने बच्चों की आवाज सुनी। लोगों ने बच्चों को लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी कोचिंग प्रबंधन को दी। इसके बाद मैकेनिक की मदद से बच्चों को निकालने का प्रयास करते रहे।

दमकल और पुलिस की टीम ने बच्चों को बाहर निकाला

मगर जब मैकेनिक ने बच्चों को नहीं निकाल पाया तो प्रबंधन ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे बाद बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद प्रबंधन ने बच्चों को सिविल अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर छोड़ दिया। घटना हजरतगंज के अशोक मार्ग पर न्यू जनपद मार्केट का है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement