कम नहीं हो रहा बिजली संकट कानपुर में 30 सबस्टेशन से जुड़ी 10 लाख आबादी ने झेली परेशानी | NOI
कानपुर, NOI : उमस भरी गर्मी में ट्रांसफॉर्मर फुंकने, तार टूटने, फीडर ट्रिप होने और ब्रेकडाउन होने का उपभोक्ता परेशान है। सोमवार को 30 सबस्टेशनों से जुड़े 10 लाख से ज्यादा आबादी क्षेत्र में बिजली गुल रही। फाल्ट की वजह से ग्वालटोली में बिजली संकट बना रहा। नया चौक परेड में आपूर्ति बाधित रही।
किदवई नगर में 3 घंटे तक नहीं आई बिजली
श्याम नगर सी ब्लाक में बिजली संकट बने रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। दहेली सुजानपुर सबस्टेशन का फीडर दिन में कई बार ट्रिप हुआ। शिवपुरम में लोड वोल्टेज की समस्या बनी रही। शांति नगर में ट्रांसफार्मर स्पार्क करने से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। वाई ब्लाक किदवई नगर में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट बना रहा।
कई इलाकों में रही लो वोल्टेज की समस्या
दहेली सुजानपुर के रामबोध में वोल्टेज कम व अधिक होने की समस्या बनी रही। इसकी वजह से बिजली के उपकरण नहीं चल सके। रामपुरम में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बनी रही। मीरपुर छावनी में दिन भर बिजली को लेकर परेशानी बनी रही।
वहीं अफीम कोठी में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। दर्शनपुरवा में तीन घंटे बिजली नहीं आई। तकिया पार्क सीसामऊ में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट बना रहा। दालमंडी सबस्टेशन से जुडे़ क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments