असम, NOI :  असम में मंगलवार को बाढ़ के हालात गंभीर स्थिति में हैं जहां राज्य के 10 जिलों में अब भी करीब 31,000 लोग जलमग्न क्षेत्र में रहने को विवश हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में ‘रेड अलर्ट' जारी किया है और असम के अनेक जिलों में अगले पांच दिन तक ‘बहुत भारी' से ‘अत्यधिक भारी' बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने ‘विशेष मौसम बुलेटिन' में सोमवार से 24 घंटे के लिए ‘रेड अलर्ट' जारी किया जिसके बाद अगले दो दिन तक ‘ऑरेंज अलर्ट' और गुरुवार के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement