गंगा के किनारे बसे कानपुर में योग से प्रफुल्लित हुआ हर तन मन, योगमय हुआ ग्रीनपार्क | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर, NOI। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह और उमंग नजारा दिखा। बारिश के बीच योग के संगम ने हर मन और तन को प्रफुल्लित कर दिया। एक साथ दो हजार से ज्यादा शहरवासियों योग क्रियाएं कर वातावरण को योगमय कर दिया। आर्ट ऑफ लिविंग के योग गुरु प्रदीप पाठक ने योग क्रिया कराई। वहीं, दुबई एशियन एरोबिक्स में जीतने वाली सौम्या ओझा ने समां बांध दिया।
बुधवार ग्रीन पार्क स्टेडियम योग की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय ने दीप जलाकर किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश योग, ध्यान और समर्पण की धरती है। भारत का योग दुनिया भर में छाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को योग दिवस के जरिए जन-जन को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि योग शरीर के लिए ही नहीं मन के लिए भी वरदान है।
योग उत्सव की शुरुआत स्टेडियम में मसाज रैली के साथ शुरू हुई। सुबह 6:15 ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक साथ करीब 3000 लोगों ने योग क्रिया कर जन-जन को योग का महत्व समझाया। आर्ट आफ लिविंग योग गुरु प्रदीप पाठक ने ओम उच्चारण से धान की शुरुआत की। उन्होंने त्रिकोणासन, नटराज आसन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन सहित कई योग क्रियाएं कराई।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments