कानपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा काठ के घोड़े-हाथी पर सवार थे राज सैनिक और मंत्री | NOI
कानपुर, NOI : कानपुर में भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारी मंगलवार सुबह से हो रही थी। शाम से लेकर देर रात तक रथयात्रा चला, जिसमें सैकड़ों रथ निकले। शोभायात्रा में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। रथ पर सवार होकर निकले भगवान के दर्शन पाने के लिए और उनका रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची हुई थी। रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ का रथ शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचा, जहां लोगों ने उनके दर्शन प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलवार की देर शाम से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा देर रात तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर निकली। रथयात्रा के पहले दिन जनरल गंज स्थित बाईजी मंदिर से बहन सुभद्रा ,भाई बलदाऊ संग भगवान जगन्नाथ रथ के सिंहासन पर सवार होकर निकले। इस रथयात्रा में सैकड़ों रथ निकले। जिन पर अलग-अलग भगवान के दर्शन लोगों को प्राप्त हुए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments