कानपुर में 24 घंटे लगातार हुई बारिश, जूही रेलवे अंडरपास के नीचे भरे पानी में युवक की डूबकर मौत NOI
कानपुर, NOI : जूही में 115 मिलीमीटर रिकार्ड वर्षा के दौरान बुधवार देर रात जूही रेलवे अंडरपास के नीचे भरे पानी में डूबकर युवक की मौत हो गई। बारिश थमने के बाद पानी कम होने पर घटना की जानकारी हुई।
लगातार वर्षा होने के चलते जूही ढाल स्थित रेलवे पुल के नीचे भारी जलभराव होने के कारण दो कार फंस गई थी। इसके अलावा एक अज्ञात पुरुष का शव उम्र करीब 28 वर्ष जूही ढाल रेलवे पुल के नीचे पानी में मिला है। अभीतक युवक की पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर लाल रंग की यूपी 35 जेड 3791 नंबर की खड़ी मिली है जिस पर जोमैटो कंपनी का बैग रखा हुआ है। इसी के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके दाहिने हाथ पर चरन सिंह लिखा है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments