कानपुर, NOI: कानपुर में ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी के इस गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

ठग ऑनलाइन के माध्यम से एलआईसी में बढ़ा हुआ बोनस दिलाने का लालच लोगों को देकर उनसे ठगी करते थे। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यापारी से एलआईसी में बोनस के नाम पर 1 करोड़ रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पांडे ने बताया कि एलआईसी से बढ़ा हुआ बोनस का लालच देकर व्यापारी से ऑनलाइन ठगी की गई थी। जिसमें नौबस्ता थाना पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गैंग में शामिल अन्य सदस्य व एक महिला सदस्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement