कानपुर, NOI : बिठूर थाना क्षेत्र के एक मदरसे के मौलाना ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मौलाना की तलाश में जुटी है। 

पीड़िता के अनुसार उसके इलाके का रहने वाला मौलाना घर में ही मदरसा चलाता है। उस मदरसे में वह भी पढ़ती थी। वर्ष 2018 में उसने मदरसा छोड़ दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी मौलाना उसे अक्सर घर बुलाता और छेड़खानी करता था।

पिछले साल 22 जनवरी को पत्नी के बीमार होने का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
पिछले साल मई में फिर से मौलाना ने उसे ब्लैकमेल कर घर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि मौलाना झाड़ फूंक भी करता है। थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement