महिला ने युवती को बंधक बनाकर पीटा, दांत टूटा...जबड़ा फटा, बोली- मेरे पति से बात क्यों करती हो | NOI
कानपुर, NOI : चकेरी में पति से बात करने के शक में पत्नी ने युवती को फोन कर घर बुलाया और उसे बुरी तरह से पीट दिया। आरोप है कि महिला और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों ने युवती को घर में बंधक बनाकर पीटा। इसमें उसका दांत टूट गया और जबड़ा फट गया।
घटना 25 जून की है। युवती के पिता ने 27 जून को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मोहल्ले के विनय सर की पत्नी पुष्पा ने युवती को फोन कर विनय से बात करने का आरोप लगाकर अभद्रता की। इस दौरान युवती दिल्ली में थी।
वापस कानपुर आने के बाद वह 25 जून की शाम करीब सात बजे विनय के पास पहुंची। इसके बाद पुष्पा से बात करने के लिए वह स्कूटी से उनके घर गई। हालांकि पुष्पा घर पर नहीं थीं। आरोप है कि वहां से लौटते समय विनय के भतीजे ओम उत्तम ने स्कूटी रोक ली।

गेट बंद कर लातों-घूसों से पीटा
इसके बाद अपने घर की ओर ले गए। वहां पहुंचते ही विनय के भाई विपिन उत्तम, विपिन के बेटे ओम उत्तम, पुष्पा व विपिन की पत्नी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे घसीटते हुए घर के अंदर ले गए और गेट बंद कर लातों-घूसों से मारा। गला दबाने का भी प्रयास किया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
विनय ने बीचबचाव कर अपने नौकर को युवती के पिता के पास भेजा। पिता का कहना है कि जब वह पहुंचा तो भी बेटी को पीट रहे थे। किसी तरह बेटी को वहां से लेकर आए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। चकेरी इंस्पेक्टर अशोक दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments