NOI : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ऐप पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के मामले में कानपुर का जिला उर्सला (UHM) अस्पताल प्रदेश में तीसरे नंबर पर आया है। वहीं, ऑल इंडिया में टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रहा है। अस्पताल के प्रमुख निदेशक एवं अधीक्षक डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि लोगों को डिजिटल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले मरीजों को इसके बारे में बताया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल होने का लिए जागरूक हो।
देश में आया 8वां स्थान
ऑनलाइन पंजीकरण कराने के मामले में कानपुर जिले का उर्सला अस्पताल 8वें नंबर पर आया है। पिछले 4 माह के अंदर उर्सला में करीब 40,000 पंजीकरण कराएं हैं। वर्तमान में रोजाना लगभग 900 पंजीकरण हो रहे है। वहीं, पहले नंबर पर एम्स हॉस्पिटल दिल्ली और दूसरे नंबर पर SRN हॉस्पिटल प्रयागराज है। तीसरे नंबर पर गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर, चौथे नंबर पर एम्स भोपाल, पांचवें नंबर पर लोक बंधु हॉस्पिटल लखनऊ, 6वें नंबर पर एम्स गुंटुर, सातवें नंबर पर जिला अस्पताल झांसी है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो कानपुर का उर्सला अस्पताल तीसरे नम्बर पर है। पहले नंबर पर लोक बंधु हॉस्पिटल लखनऊ और दूसरे नंबर पर झांसी का जिला अस्पताल है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement