पंजाब, NOI : टमाटर के दाम ₹100 से पार हो गए हैं. इसी को लेकर पंजाब के संगरूर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अपने गले में टमाटर का माला, सिर पर टमाटर का ताज रखकर और लिफाफे में कुछ टमाटर भरकर सुनार की दुकान पर पहुंचा. उसने कहा कि ये टमाटर नहीं गोल्ड है. आप इसे खरीद लो. इतना ही नहीं उसने संगरूर की सड़कों पर घूम-घूमकर खुद को सबसे अमीर आदमी बताया.

दरअसल, टमाटर के दाम बढ़ने को लेकर संगरूर के रहने वाले अवतार सिंह तारा ने अनोखा प्रदर्शन किया. उसने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपने लिए सिक्योरिटी मांगी. उसने कहा कि जब इनको (टमाटर) लेकर रास्ते पर निकलता है तो लोगों की नजर उस पर रहती है. इससे जान को खतरा बना हुआ है.

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement