कानपुर : नए एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट भरेगी उड़ान, दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी फ्लाइट | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर, NOI : कानपुर से बहुप्रतीक्षित दिल्ली की 189 सीटर नई फ्लाइट शनिवार से उड़ान भरेगी। इसकी 50 फीसदी सीटें फुल हो चुकी हैं। इंडिगो की शुरू हो रही नई सेवा को चालू करने का एलान कानपुर आए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नए टर्मिनल के उद्घाटन मौके पर कर दिया था।
232 सीटर विमान के लिए नहीं मिला स्लॉट
एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि कानपुर से पहले 232 सीटर फ्लाइट दिल्ली को प्रस्तावित की गई थी पर दिल्ली एयरपोर्ट से स्लॉट न मिलने की वजह से 189 सीटर फ्लाइट ही शुरू करनी पड़ रही है। 189 सीटर फ्लाइट में कानपुर से जाने वाले 93 यात्रियों ने बुकिंग करा रखी है। शनिवार तक यह संख्या और बढ़ सकती है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments