पूर्व प्रधान के बेटे पर बदमाशों का हमला, धारदार हथियार से किया लहूलुहान, मामला संदिग्ध | NOI
उन्नाव, NOI : सोनिक थाना क्षेत्र में छत पर सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। होश आने पर लहूलुहान हालत में युवक छत से उतरा और मां को बताया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
युवक पर हमला करने वाले कौन थे...उसे क्यों मारना चाहते थे। पुलिस इसका पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार, दही थाना क्षेत्र के सरांय कटियान गांव निवासी पूर्व प्रधान दुर्गा का बेटा दीपक (22) गांव में बच्चों को पढ़ाकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा सोमवार रात वह घर की छत पर सो रहा था।
रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावर पड़ोसी की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और उस पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया और भाग निकले। कुछ देर तक वह बेहोश पड़ा रहा। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर खून से लथपथ नीचे उतरा और मां जानकी को बताया। बेटे को इस हालत में देख वह बेहाल हो गई।

परिवारिक विवाद में घटना होने की आशंका
पुलिस को सूचना देने के साथ परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच में परिवारिक विवाद में घटना होने का अनुमान लग रहा है।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments