कानपुर, NOI : चकेरी सफीपुर प्रथम में संपति के विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में बहन ने अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। सफीपुर प्रथम निवासी सुनील निषाद (35) ट्रक चालक थे। बहन सुमन निषाद के अनुसार उनका बड़ा भाई कुंदन गंगापार उन्नाव में परिवार के साथ रहता है।

बहन सुमन भी वहीं पड़ोस में किराये के मकान में रहती है। मृतक सुनील अपने पैतृक मकान में अकेले रहता था। सुमन के अनुसार कुंदन पैतृक मकान को हड़पने के प्रयास में कई बार विवाद भी कर चुका है। इतना ही नहीं मकान को लेकर कुछ माह पहले कुंदन छोटे भाई सुनील पर फायरिंग भी की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया था।

सोमवार की शाम को आरोपी कुंदन फिर से घर पर आया और लात, घुसों और लाठी डंडे से उसे बुरी तरह से मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर जब सुमन घर पहुंची। तो आरोपी कुंदन धमकाते हुए वहां से भाग निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का कारण स्पष्ट
मौके पर पहुंची पुलिस घायल सुनील को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement