मथुरा और आगरा में 45 साल बाद बाढ़ आई है। यमुना का पानी आगरा में ताजमहल तक आ चुका है। शहर के अंदर भी 2 Km तक पानी आ चुका है। दरअसल, मथुरा में यमुना डेंजर लेवल से 1 मीटर ऊपर बह रही हैं। इससे 52 कॉलोनियों में पानी भर गया है। यही नहीं, पानी मथुरा के मंदिरों तक पहुंच गया है। इसके चलते नदी के आस-पास के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।

NDRF ने अब तक 500 लोगों को सुरक्षित राहत शिविर में पहुंचाया है। इसके अलावा अभी भी बहुत सारे लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। लोग छतों पर रात काट रहे हैं। वहीं बाढ़ के पानी में डूबने से मथुरा में 1 शख्स जितेंद्र की मौत हो गई है। वो घर के बाद भरे पानी में ही डूब गया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement