चेहरे व कमर पर खरोंच : कानपुर में नवविवाहिता के साथ बर्बरता, देखने-सुनने वाले भी हैरान | NOI
कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के मटियारा गांव में प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद ही गुरुवार को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम को रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हो गई। उसके शरीर पर 20 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। जूही नहरिया स्थित टायर मंडी निवासी रामस्वरूप कनौजिया की बेटी निधि (19) की 30 मई को मटियारा निवासी अमित दिवाकर से शादी हुई थी।
अमित ईंट-भठ्ठे में काम करता है। प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने शादी करने के लिए परिजनों से कई बार झगड़ा भी किया। दोनों परिवानों ने रजामंदी के बाद शादी कर दी थी। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में मृतका के चेहरे और कमर के नीचे प्राइवेट पार्ट के हिस्से में खरोंच और काटने के निशान थे।

Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No Comments