पतंगबाजी से बेजुबानों को खतरा, दिल्ली में अब तक 10 पक्षियों की मौत | न्यूज़ आउटलुक
दिल्ली, NOI : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लोग पतंगबाजी का शौक रखते हैं और हर साल 15 अगस्त के आसपास हफ्तों तक दिल्ली में पतंगबाजी की जाती है. इस दौरान खुले आसमान में उड़ने वाले पक्षी इन पतंग के मांझों का शिकार होते हैं. वैसे चाइनीज मांझे ज्यादा खतरनाक होते हैं जिसके चपेट में आने पर पक्षियों के जीवित रहने की उम्मीद बहुत कम होती है. ऐसे में इस बार दिल्ली में शासन प्रशासन की तरफ से चाइनीज मांझों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था. लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुई पतंगबाजी के बाद आम धागों से भी भारी संख्या में पक्षी घायल हुए हैं. इसके अलावा कल से अब तक 10 से अधिक पक्षियों की पतंगबाजी से मौत भी हुई है.
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments