NOI : जी20 फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है. 16 अगस्त से शुरू हुआ यह फेस्टिवल 2 सितंबर तक चलेगा. इसमें दुनिया भर के जी20 सम्मेलन में शामिल देश तो शिरकत करेंगे ही, उनके अलावा और भी देश हिस्सा लेंगे. जी20 फिल्म महोत्सव की शुरुआत सत्यजीत रे की 'पाथेर पांचाली' फिल्म के साथ की गई. पहले ही दिन शो फुल रहा. देश विदेश से आए लोग इस महोत्सव में शामिल हुए. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के प्रेसिडेंट श्याम शरण के मुताबिक, जी20 फिल्म महोत्सव का लक्ष्य सिनेमा के क्षेत्र में जी20 और आमंत्रित देशों के बीच रिश्तों और सहयोगात्मक साझेदारी को मजबूत बनाना है. इस महोत्सव में 16 से ज्यादा देश शामिल होंगे, जिनकी फिल्म इंडियन इंटरनेशनल सेंटर में 2 सितंबर तक दिखाई जाएंगी. इस महोत्सव में जी20 में शामिल देश की फिल्म तो दिखाई जाएगी. साथ ही जो जी20 सम्मेलन में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी शामिल किया गया है.

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement