Bollywood, NOI : इंडियन सिनेमा का मेगास्टार कहे जाने वाले रजनीकांत ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है. रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, 'गदर 2' से एक दिन पहले. फिल्म ने पहले दिन से ही धुआंधार शुरुआत की और पहले ही दिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था.

पहले वीकेंड में ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली 'जेलर', अब 2023 की दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन चुकी है. जेलर ने इन 10 दिनों में कुछ बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना डाले हैं और साबित किया है कि रजनीकांत को क्यों सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है. इससे पहले रिलीज हुईं रजनीकांत की फिल्में 'पेट्टा' 'दरबार' और 'अन्नाथे' बहुत बड़ा कलेक्शन नहीं कर पाई थीं. ऊपर से रजनी ने बीच में बड़ी स्क्रीन से 2 साल का ब्रेक भी लिया.

इस बार 'जेलर' से फैन्स को बड़ी उम्मीदें थीं और ट्रेलर से ही साफ हो गया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है. अब ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'जेलर' के इस धमाके का साइज भी बहुत बड़ा है.

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement