सुप्रीम कोर्ट में टली पेगासस मामले की सुनवाई, केंद्र को मिला 13 सितंबर तक समय | न्यूज़ आउटलुक
NOI : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार तक के लिए पेगासस जासूसी कांड मामले की सुनवाई टाल दी है। केंद्र सरकार के अनुरोध पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 13 सितंबर का समय दिया है। केंद्र ने कोर्ट से कहा कि कुछ कारणों से वह हलफनामा दाखिल नहीं कर पाया है। जिसके बाद कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। याचिकाओं में जासूसी कांड की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है।
प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने 17 अगस्त को याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी किया था। कोर्ट नहीं चाहती है कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाली किसी भी चीज का खुलासा करे। इस पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments