NOI : दो महीने पहले शुरू हुआ अंतरिक्ष की सैर का सिलसिला अब नई ऊंचाई पाने की तैयारी में है। एलन मस्क की स्पेस एक्स बुधवार को चार लोगों के साथ अपने राकेट को रवाना करेगी। पहले दो स्पेस टूरिज्म की तुलना में यह सफर कई मामलों में खास होगा। स्पेस एक्स का पुन: इस्तेमाल किया जा सकने वाला फाल्कन-9 राकेट बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) फ्लोरिडा के केप केनवेरल से लांच होगा। मौसम को देखते हुए इस लांचिंग के लिए पांच घंटे का अतिरिक्त समय भी रखा गया। लांचिंग के कुछ देर बाद यात्रियों के क्रू व्हीकल को अलग कर देगा। इस क्रू व्हीकल को रेजिलिएंस नाम दिया गया है। तीन दिन के सफर के बाद रेजिलिएंस अटलांटिक में उतरेगा।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement