कोविशील्ड की मान्यता में फंसे पेंच पर भारत और ब्रिटेन आमने-सामने | न्यूज़ आउटलुक
NOI: भारत सरकार के दबाव में ब्रिटेन ने बुधवार को कोविशील्ड वैक्सीन को अपने अपडेट अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों में शामिल तो कर लिया लेकिन भारतीय यात्रियों को अभी भी ब्रिटेन में 10 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। ब्रिटिश अधिकारियों का कहना है कि मुख्य मुद्दा कोविशील्ड वैक्सीन नहीं बल्कि भारत में वैक्सीन का प्रमाण है। इस मुद्दे को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए दोनों देश बातचीत कर रहे हैं।
नए दिशानिर्देशों के हवाले से ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन आने वाले भारतीय यात्रियों को वैक्सीन नहीं लगवाने वाले यात्रियों के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। मतलब साफ है कि कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता देने के बावजूद ब्रिटेन ने भारत को अब भी उन देशों की सूची में शामिल नहीं किया है, जिनके वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों को उसने कोरोना पाबंदियों से छूट दी है।
इस बीच, ब्रिटेन के नए यात्रा नियमों को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपना लिया है। भारत की ओर से नए नियम को भेदभावपूर्ण बताया गया है। भारत ने ब्रिटेन को दो टूक कहा है कि ब्रिटेन एक तरफ कोविशील्ड को मान्यता देने की बात कहता है तो दूसरी तरफ क्वारंटाइन के नियम जारी रखा जा रहा है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन को शीर्ष स्तर पर स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है तो भारत को भी पारस्परिक नियमों को लागू करते हुए ब्रिटेन के लोगों के लिए भारत आने पर 10 दिनों के क्वारंटीन और दो RTPCR जांच का प्रावधान लागू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments