लखनऊ, NOI: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसकी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) व राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन की सीटों को लेकर सहमति बन गई है। राष्ट्रीय लोक दल के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) भी समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की बुधवार को मुलाकात हुई है। दोनों नेता अखिलेश के कैंप आफिस लोहिया ट्रस्ट के दफ्तर में हुई  है। मुलाकात के बाद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन व तानाशाही खत्म करने के लिए कामन एजेंडा पर चर्चा हुई है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement