NOI संवाददाता, लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन तेलांगना के चर्लपल्ली से लखनऊ होते हुए गोरखपुर के बीच दो अक्टूबर 2026 से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को सफर का बेहतर विकल्प मिल जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 22075 का संचालन चर्लपल्ली से गोरखपुर के लिए प्रत्येक शुक्रवार को होगा।

यह ट्रेन रात पौने दस बजे चलेगी जो भोपाल, बीना, झांसी होते हुए लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन तीसरे दिन रात 12.58 बजे आएगी और गोरखपुर सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 22076 गोरखपुर से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे चलेगी और चर्लपल्ली तीसरे दिन शाम पांच बजे पहुंचेगी। ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए स्लीपर व जनरल के कोच होंगे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement