Kanpur Traffic Alert: 26-27 अगस्त को संभलकर निकलें, झूलेलाल महोत्सव व जुलूस-ए-मोहम्मदी पर Traffic Diversion
NOI संवाददाता, कानपुर। कानपुर में 26 और 27 अगस्त को दो प्रमुख आयोजनों के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। 26 अगस्त को भगवान झूलेलाल महोत्सव और 27 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी के कारण कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर कर लें।
भगवान झूलेलाल महोत्सव पर यहां रहेगा रूट डायवर्ट
भगवान झूलेलाल महोत्सव पर होने वाली शोभायात्रा के चलते आज शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार शाम चार बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 व ग्रीन कारिडोर सेल के लिए 9454402413 नंबर जारी किया गया है।
यह रहेगी व्यवस्था
रामबाग से कोई भी वाहन ब्रह्मनगर चौराहे की ओर नहीं जायेगा ये वाहन बजरिया, चुन्नीगंज तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
ईदगाह तिराहे से कोई भी वाहन ब्रह्मनगर चौराहे की तरफ नहीं जायेगा। ये वाहन बेनाझाबर होते हुए या चुन्नीगंज तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
जरीब चौकी से आने वाले वाहन पीरोड की ओर नहीं जा सकेंगे ये वाहन संगीत टाकीज तिराहा होते हुए जायेंगे।
गुमटी नंबर पांच से आने वाले वाहन अशोक नगर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन ओम बिल्डिंग चौराहा से बाएं होते हुए जा सकेंगे।
गुमटी नंबर पांच से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर नहीं जा सकेंगे ये वाहन बनारसी चाय की दुकान या भारत पेट्रोल पंप से बाएं मुड़कर हर्षनगर होते हुए जायेंगे।
बनारसी चाय की दुकान से कोई भी वाहन ब्रह्मनगर चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बनारसी चाय की दुकान या भारत पेट्रोल पंप से बाएं मुड़कर हर्षनगर होते हुए जायेंगे।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते शहर में 27 को बदला रहेगा यातायात
जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते बुधवार को शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। जुलूस के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पूर्वी जोन में इस तरह रहेगा डायवर्जन
घंटाघर चौराहे से कोई भी वाहन मूलगंज की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन कोपरगंज या एक्सप्रेस रोड होते हुए जायेंगे।
बडा चौराहा से कोई भी वाहन कोतवाली की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन उर्सला कट से यू-टर्न लेकर जायेंगे।
उर्सुला कट से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जो सकेगा, ये वाहन उर्सुला कट से यू-टर्न लेकर जा सकेंगे।
कोतवाली चौराहे से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा,ये वाहन बड़ा चौराहा होते जा सकेंगे।
परेड चौराहे से कोई भी वाहन सद्भावना चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
एमजी कालेज की तरफ से आने वाले वाहन परेड चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन म्योर मिल तिराहे से बाएं मुडकर बड़ा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन संगम लाल तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, ये वाहन बिरहाना रोड होकर जायेंगे।
नरोना चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन फूलबाग की तरफ नहीं जा सकेगें। ये वाहन पनचक्की चौराहा, झाड़ीबाबा तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
कमला टावर की तरफ से कोई भी वाहन संगम लाल तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कमला टावर से बिरहाना रोड होते हुए जा सकेंगे।
बिरहाना रोड होकर फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन नयागंज चौकी से आगे नहीं जा सकेंगे।
मूलगंज चौराहे से कोई वाहन नई सडक होते हुए सदभावना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
मेघदूत तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात फूलबाग या पनचक्की चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ये वाहन चार्लिस चौराहा, किला तिराहा, झाड़ीबाबा तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
सेंट्रल जोन में इस तरह रहेगा डायवर्जन
जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन चंद्रिका देवी मंदिर से बाएं मुडकर हलीम कालेज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डिप्टी पड़ाव से होते हुए जा सकेंगे।
अफीम कोठी की ओर से आने वाले वाहन डिप्टी पड़ाव से आगे टुकनियापुरवा चौराहे की ओर नहीं जा सकेगे। ये वाहन डिप्टी पड़ाव से बाएं मुड़कर सीसामऊ पीरोड होते हुए जा सकेंगे।
डिप्टी पड़ाव की ओर से आने वाले वाहन बांसमंडी तिराहे से बाएं मुड़कर लालता प्रसाद दरियाबादी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगे, ये वाहन बांसमंडी तिराहे से आगे चाचा नेहरू होते अस्पताल होते हुए जा सकेंगे।
जरीब चौकी चौराहे से आने वाले वाहन भन्नानापुरवा से बाएं अजमेरी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगे। ये वाहन भन्नानापुरवा से डिप्टी पडाव होकर जा सकेंगे।
विजय नगर चौराहे दादा नगर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहे की ओर नहीं जा सकेगे। ऐसे वाहन फजलगंज से जरीब चौकी होते हुए जा सकेंगे।
मसवानपुर चौराहे से कल्याणपुर की ओर जाने वाले मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मसवानपुर चौराहे से बाएं मुडकर जीटी रोड होते हुए जा सकेंगे।
शारदा नगर क्राासिंग (जीटी रोड) से कोई मध्यम या भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन शारदा नगर क्रासिंग से आगे गोल चौराहा होते हुए जा सकेंगे।





0 Comments
No Comments