संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। Murder In Ferozpur: गुरुहरसहाय के गांव शरींह वाला बराड़ के निकट भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। तीन साल पहले मृतका शादी के बंधन में बंधी थी। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपित पति फरार हो गया था। थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

24 वर्षीय मृतका पायल के पिता बिट्ट पुत्र लाल चंद निवासी भट्ठा बस्ती गुरुहरसहाय ने कहा था कि उसकी बेटी ने गुरुहरसहाय के गांव सरींह वाला बराड़ निवासी सुखदेव पुत्र सेमा से अपनी मर्जी से शादी तीन साल पहले करवाई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। दोनों ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। सुखदेव का अक्सर पायल के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। जिसकी की शिकायत वे कई बार उसे कर चुकी थी। 24 नवंबर की सुबह सुखदेव ने ही हमें फोन कर बताया कि पायल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जब वे परिवार के साथ पहुंचे तो लाशप्रांगण में पड़ी थी। उसके गले पर काफी निशान थे।

जांच करने पर सामने आया कि पायल की गला घोंट कर सुखदेव ने हत्या कर दी थी। उधर थाना गुरुहरसहाय प्रभारी रूपिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर पायल के घर पहुंच की और उसकी लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल लाश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सुखदेव के खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement