सावधान! यूपी से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल, प्रीमियम ट्रेनें भी कई घंटे लेट
NOI संवाददाता, कानपुर। ट्रैक मरम्मत के कारण ब्लाक व काशन देकर गाड़ियां गुजारने, चेन पुलिंग व स्पेशल ट्रेनें बढ़ने से कानपुर सेंट्रल से दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों की गति धीमी है। पिछले 30 दिन के परिचालन आंकड़ों में इस रूट की प्रमुख ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन देरी से आईं व गईं। इससे समय पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बीते महीने भर में डिब्रूगढ़ राजधानी, सियालदह राजधानी व शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें 10 से 15 दिन निर्धारित समय से देरी से आईं। तेजस एक्सप्रेस पांच व दूरंतो भी नौ दिन विलंब से आई और निकली।
उत्तर मध्य रेल, प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि देश के अलग-अलग जोनों में मरम्मतीकरण व मेंटीनेंस का काम चल रहा है। पीछे से ही गाड़ियां विलंब से आ रहीं हैं। प्रयागराज और कानपुर से निकलने वाली ट्रेनों के संचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
सेंट्रल स्टेशन से प्रमुख रूटों पर ट्रेनें
रूट -ट्रेनों की संख्या
दिल्ली -56
प्रयागराज -52
लखनऊ -33
गोरखपुर -17
हावड़ा -10
मुंबई -7
ट्रेनों की औसत देरी
2 से 3 घंटे
प्रीमियम ट्रेनें महीने में इतने दिन रहीं लेट
डिब्रूगढ़ राजधानी 15 दिन
सियालदह राजधानी 15 दिन
कानपुर शताब्दी 15 दिन
तेजस एक्सप्रेस 5
दूरंतो एक्सप्रेस 9
समस्या यह भी
दिल्ली रूट पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने के साथ देरी की समस्या भी ज्यादा दिखाई दे रही है। प्रीमियम ट्रेनों के प्रभावित होने से यही संकेत मिल रहे हैं कि समय पालन की चुनौती केवल सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों तक सीमित नहीं है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments