जगराओं में घर के बाहर कपड़े सुखा रही महिला से 3 लाेगाें ने की छेड़छाड़, विराेध करने पर की मारपीट
NOI: (लुधियाना)। थाना दाखा के अधीन एक गांव में घर के बाहर कपड़े सुखा रही महिला से तीन लाेगाें ने छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो घर में जाकर मारपीट की गई। एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने क्वार्टर में बाहर कपड़े सुखाने के लिए डालने गई थी। इस दाैरान गुरशरण सिंह और जंगप्रीत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर आए। उस समय उनकी शराब पी हुई थी। इन्होंने छेड़छाड़ करनी शुरू की।
पीड़िता ने कहा कि जब इसका विराेध किया ताे वह गाली गलौज करने लगे और उसे बालों से पकड़कर क्वार्टर के अंदर ले गए और मारपीट की। शोर मचाने पर आस पड़ाेस से लोग आ गए उसे छुड़ाया। इसके बाद रात के समय फिर गुरशरण सिंह और जंगप्रीत सिंह घर आए और मेरे बेटे को गाली निकालने लगे। इतने में मेरा दूसरा लड़का भी आ गया । हम तीनों ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद पुलिस आई उन्होंने हमें घर के अंदर से बाहर निकाला। उसके बाद एक लड़का जो गुरशरण सिंह के घर का कूड़ा फेंकता है, ने हमारे घर का दरवाजा सुबह खटखटाया कहा कि मैं मदन बोल रहा हूं।
हमने उसकी आवाज सुनकर दरवाजा खोल दिया और उसी समय गुरशरण सिंह और जंगप्रीत सिंह हमारे घर के अंदर दाखिल हो गए और हमारी बुरी तरह से मारपीट की। हमारे शोर मचाने पर लोगों का इकट्ठ होता देख वह हमें धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर गुरशरण सिंह, जंगप्रीत सिंह और मदन के खिलाफ थाना दाखा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आराेपिताें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments