नई दिल्ली, NOI: देशभर में आज से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है। 15-18 साल की उम्र के बच्चे भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कई टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। यूपी, गुजरात, असम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल के अलावा कई राज्यों में आज से इस बड़े मिशन की शुरुआत हुई है।

12 लाख से ज्यादा बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन

टीकाकरण के लिए एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। कोविन वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 15 से 18 साल की उम्र के 12 लाख से ज्यादा बच्चे टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सोमवार को करीब चार लाख बच्चे वैक्सीन की खुराक ले भी चुके हैं। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के अलावा बच्चे सीधे टीका केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और उन्हें तुरंत टीका भी लगाया जाएगा।

सीएम योगी ने लिया जायजा

बच्चों के टीकाकरण अभियान के आगाज होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान योगी ने कहा कि प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों की संख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख हैं। बच्चों को कोवैक्सीन देने के लिए कहा गया है। योगी ने बताया कि आज से प्रदेश में 2,150 केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लखनऊ में 39 केंद्र बनाए हैं, जहां 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा रही है।

दिल्ली में भी शुरू हुआ अभियान

बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली में भी हो चुकी है। लक्ष्मी नगर के RSKV अस्पताल के अलावा कई केंद्रों पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement