Kanpur Weather Alert: कानपुर में हुई झमाझम बारिश, मौसम विशेषज्ञ ने बताया ये मानसून की वापसी, अब लगातार बारिश
कानपुर में एक सप्ताह बाद मानसून ने फिर से तेवर दिखाए, दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव भी हुआ, मौसम विशेषज्ञों ने इसे मानसून की वापसी बताया है।
NOI संवाददाता, कानपुर। Kanpur Weather Alert: शनिवार को करीब एक सप्ताह बाद मानसून ने फिर तेवर दिखाए। सुबह से उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों को दोपहर बाद मौसम में अचानक आए बदलाव से राहत मिली। आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में झमाझम वर्षा शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि तेज वर्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही वातावरण में उमस बनी हुई थी। धूप निकलने के साथ गर्मी का असर बढ़ रहा था। लोग वर्षा की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान का रंग बदल गया। पहले बादलों की आवाजाही शुरू हुई और देखते ही देखते काले बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया। इसके बाद तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई।
कुछ देर तक हुई तेज वर्षा से सड़कें तर हो गईं। वर्षा के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी इसका असर दिखाई दिया। कई स्थानों पर लोग वर्षा से बचने के लिए दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई।
एक सप्ताह बाद बदले तेवर
पिछले कई दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण गर्मी और उमस का असर बढ़ गया था। शनिवार की वर्षा ने लोगों को राहत दी। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने से आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के आसार बने रह सकते हैं। इससे किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यह मानसून की वापसी शुरू हो रही है। ऐसे में एक बार फिर से वर्षा का दौरा शुरू हो गया है। बीते कई दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्र में पॉकेट में हो रहे वर्षा हो रही थी। पर लगातार नमी और बढ़ रहे तापमान से लोगों को उमस झेलनी पड़ रही थी इस वर्षा से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments