लुधियाना NOI :  पंजाब के सीएम भगवंत मान अब नए विवाद में घिर गए हैं। हिमाचल के मंडी जिले में बुधवार काे आम आदमी पार्टी के राेड शाे में भगवंत मान ने सरकारी हेलिकाप्टर का इस्तेमाल किया। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनके पीछे पंजाब सरकार का हेलिकाप्टर है। इसकाे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कल तक भगवंत मान कहते थे कि चरणजीत चन्नी हेलिकाप्टर से नहीं उतरते। वह हर जगह पंजाब सरकार के पैसे पर घूम रहे हैं। आज भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी प्रचार के लिए सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर पंजाब के पैसे का मिसयूज कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भगवंत मान सीएम बने तो 11 दिन में उन्होंने सिर्फ एक बार सरकारी हेलिकाप्टर का इस्तेमाल किया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर आप ने प्रचार किया कि भगवंत मान बाकी नेताओं की तरह हवा में नहीं बल्कि जमीन पर जनता के साथ रहते हैं।

दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर का खर्च काैन उठा रहा

वहीं अकाली दल के प्रवक्ता माेहित गुप्ता ने केजरीवाल और भगवंत मान के हिमाचल दाैरे की एक तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है। माेहित ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा और हेलिकाप्टर का काैन खर्च उठा रहा हैं? उन्हाेंने कहा कि राजनीति के लिए जनता का पैसा फूंका जा रहा है और फिर भी यह नेता अपने आपकाे क्रांतिकारी बता रहे हैं। 

पंजाब के लोगों में दहशत का माहौल: सिद्धू

पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब में ला एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल की ठंडी हवाओं में घूम रहे हैं। पंजाब में रोजाना तीन से चार कत्ल हो रहे हैं। पंजाब के लोगों में दहशत का माहौल है। मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement