फोन उठाइये काल करिए... चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर लगाएगी बूस्टर डोज, ई होम वैक्सीनेशन शुरू
चंडीगढ़ :- पूरे देश में कोरोना वैक्सीन की तीसरा टीका यानी बूस्टर डोज फ्री लग रही है। शहर में लोगों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने नया और सराहनीय कदम उठाया है। किसी बीमारी या उम्र दराज होने की वजह से जो लोग वैक्सीन लगवाने टीकाकरण केंद्र या अस्पताल नहीं जा सकते वो लोग स्वास्थ्य विभाग को फोन कर घर पर ही वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर ही प्रीकाशन डोज लगाने पहुंच जाएगी।
शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने लगे हैं। एडवाइजर धर्म पाल ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए कि लोगों को संक्रमण की चपेट से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया जाए। जो लोग किसी बीमारी या बुजुर्ग होने की वजह से अस्पताल पहुंचकर सतर्कता डोज नहीं लगवा सकते। उनके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ई होम वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू की है। इसके लिए लोग चाहे तो चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर दिए लिंक पर क्लिक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। या फिर लोग डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन आफिसर डा. मनजीत सिंह के मोबाइल नंबर-9463488086 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टीकाकरण अधिकारी को कोई भी कंपनी या सामाजिक संस्था वैक्सीनेशन कैंप लगाने के लिए भी संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा 18 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक को सतर्कता डोज लगाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब शाम को भी अस्पतालों में कोविड टीकाकरण होगा। कामकाजी लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल में शाम के समय भी टीकाकरण उपलब्ध होगा। शाम के समय लोग जीएमएसएच-16 अस्पताल, सिविल अस्पताल सेक्टर-45, सिविल अस्पताल सेक्टर-22 और सिविल अस्पताल मनीमाजरा में सतर्कता डोज लगवा सकते हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments