लुधियाना में एलपीजी सिलेंडरों से आटो रिक्शा में गैस भरते तीन गिरफ्तार, थ्री-व्हीलर, 4 सिलेंडर, गैस पंप बरामद
लुधियाना NOI :- लुधियाना में घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकाल कर थ्री व्हीलर में भरने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक थ्री-व्हीलर, 4 सिलेंडर, गैस पंप व अन्य सामान बरामद किया गया। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एलपीजी सिलेंडरों से आटो रिक्शा में गैस भरने वाले दो लोगों को थाना दुगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उनके कब्जे से एक थ्री-व्हीलर, एक गैस सिलेंडर तथा एक गैस पंप बरामद किया गया। एसएचओ सुखदेव राज ने बताया कि उनकी पहचान सीआरपीएफ कालोनी निवासी कमलजीत सिंह तथा बस्ती अब्दुल्ला पुरकी गली नंब 2 निवासी सनी अटवाल के रूप में हुई। दोनों आरोपित कमलजीत सिंह के मकान में बैठ कर एलपीजी सिलेंडरों से आटो रिक्शा में गैस भरने का अवैध कारोबार चला रहे थे।
थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने एलपीजी सिलेंडरों से आटो रिक्शा में गैस भरने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3 गैस सिलेंडर तथा अन्य सामान बरामद किया गया। एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गुरमीत नगर की गली नंबर 1 निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई। आरोपित चूना भट्ठी मार्केट में बैठ कर अवैध तरीके से एलपीजी सिलेंडरों से गैस निकाल कर थ्री-व्हीलर में भरने का काम कर रहा था।
प्रतिबंधित दवा के साथ पकड़े युवकों को उत्तर प्रदेश ले जाएगी पुलिस
लुधियाना : प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़े गए युवकों को पुलिस अब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लेकर जाएगी। हैबोवाल जगतपुरी पुलिस ने पिछले दिनों दो युवकों को 20 हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। सोमवार को दोबारा जगतपुरी की पुलिस ने कोर्ट में आरोपितों को पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जगतपुरी इंचार्ज सुखिंवदर सिंह व एएसआइ भजन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से टूरिस्ट बसों के जरिए नशीला पदार्थ मंगवाते थे। आरोपित अनिल कुमार व कुलदीप सिंह के फोन की डिटेल भी निकलवाई गई है। अब दोनों से आगे की पूछताछ की जा रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments