पंजाब के बरनाला में रिश्तों का कत्ल, भांजे ने बुजुर्ग मामा को गंडासी मार उतारा मौत के घाट
NOI :- गांव ढिलवां से रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देर रात एक भांजे ने अपने बुजुर्ग मामा को साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार डाला। जानकारी के अनुसार नत्था पत्ती के रहने वाले दलीप सिंह पर उसके भांजे मेवा सिंह निवासी मौड़ मंडी जिला बठिंडा ने अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गंडासी से हमला कर दिया।
उन्होंने उल्टे गंडासे से दलीप सिंह की टांग व छाती पर हमला किया। दलीप को गंभीर हालत में तपा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रेणु परोचा ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों के बयान ले रही है। इसके बाद ही कत्ल के असल कारणों का पता चलेगा और आरोपितों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments