CUET UG 2022 answer key: 15 लाख कैंडिडेट्स पढ़ें, सीयूईटी यूजी आंसर-की कब से कर सकेंगे डाउनलोड
CUET UG 2022 answer key: सीयूईटी यूजी एग्जाम आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
सीयूईटी यूजी एग्जाम आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध CUET UG 2022 उत्तर कुंजी लिंक को खोलें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद, उत्तर कुंजी और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं देखें। इसके बाद अब चाहें तो तो उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
आंसर-की डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके साथ ही, अगर किसी भी अभ्यर्थी को लगता है कि उनके उत्तर की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि CUET UG का आयोजन 6 चरणों में किया गया है। इसके अनुसार, पहला चरण 1, 15, 16, 19 और 20 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया था। इसके बाद, फेज 2 अगस्त में 4, 5 और 6, 2022, को हुआ था। वहीं परीक्षा का तीसरा राउंड 7, 8 और 10 अगस्त, 2022 को आयोजित किया गया था।
अगस्त में हुई थी चार से छह फेज की परीक्षा
सीयूईटी यूजी परीक्षा के चौथे चरण का आयोजन 17, 18 अगस्त को किया गया था। वहीं पांचवा चरण 20, 21, 22 और 23 अगस्त को और चरण 6 24, 25, 26 और 30 अगस्त, 2022 को आयोजित किया गया था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments