Ludhiana Crime: शोर मचाने पर घबराए चोर ने छत से लगाई छलांग, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती
लुधियाना NOI :- शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन औद्याेगिक नगरी में हुए एक मामले में आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, बाबा दीप सिंह नगर में एक घर में चोरी करने आए युवक ने अपने बचाव में छत से छलांग लगा दी, जिसे बाद में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है। वह एक घर में चोरी करने के लिए घुसा था।
इस दौरान परिजनों की तरफ से शोर मचाने पर उसने घबराकर छत से छलांग लगा दी। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
घरों से बाहर निकल आए आसपास के लोग
घटना की जानकारी देते हुए मनजीत सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर ने बताया कि 11 सितंबर को एक चोर उनके घर में घुस आया था। यह देख उसके बेटे की आंख खुल गई और उसने जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुन आसपास के लोग भी जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।
आरोपित ने 7 मोबाइल फोन किए थे चोरी
इसी दौरान देखा गया कि एक युवक उनके घर की सीढ़ियों से छत पर चढ़ रहा था। जैसे ही लोग एकत्र हुए तो उसने छत से छलांग लगा दी और वह गंभीर घायल हो गया। उसने आसपास के घरों से सात के करीब मोबाइल फोन चोरी किए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने पर आरोपित होगा गिरफ्तार
आरोपित की शिनाख्त शेर सिंह निवासी गली नंबर-वन के रुप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सदर के एएसआइ सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित अस्पताल में भर्ती है। जैसे ही उसे वहां से छुट्टी मिलती है तो गिरफ्तारी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments