चंडीगढ़ के DAV कालेज में भिड़े SOI और HSA के कार्यकर्ता, खूब चले लात-घूसे, चुनाव प्रचार को लेकर बवाल, कई घायल
चंडीगढ़ NOI :- इन दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और चंडीगढ़ के कालेजों में छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पीयू और कालेजों में जोर शोर से छात्र संगठन चुनाव के लिए प्रचार और प्रसार कर रहे हैं। वहीं स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं में मारपीट और झड़प की घटनाएं भी हो रही हैं।
छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का ताजा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-10 डीएवी कालेज में हुआ है। यहां दो छात्र संगठनों के बीच प्रचार को लेकर झड़प हो गई। कालेज में सोई और एचएसए स्टूडेंट यूनियन के स्टूडेट्स आपस में उलझ गए। इसके बाद मामला बढ़ता हुआ हाथापाई तक पहुंच गया। इस झड़प में कुछ छात्र घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-16 के जीएमएसएच में भर्ती किया गया है। हालांकि अभी तक इस घटना की पुलिस को किसी भी छात्र गुट की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार चुनाव प्रचार को लेकर बुधवार को डीएवी कालेज सेक्टर-10 में दो छात्र गुटों के बीच प्रचार को लेकर झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच प्रचार करने को लेकर मतभेद पहले से ही चल रहा था। सोई गुट के अनुसार जिस समय उनकी पार्टी के कार्यकर्ता क्लासरूम में प्रचार करने जा रहे थे उसी समय दूसरी पार्टी एचएसए के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और बहस करने लगे, इसके बाद उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। वहीं एचएसए ग्रुप के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोई के कार्यकर्ता रेगुलर क्लासों में जाकर प्रचार कर रहे थे और उन्होंने ही पहले बहसबाजी शुरू की। इसके बाद दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूसे चले।
पुलिस के हस्तक्षेप के चलते शांत हुआ मामला
डीएवी कालेज सेक्टर-10 में दो छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को छुड़वाया और मामला शांत करवाया। वहीं घायल छात्रों को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशएलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 में भर्ती कराया गया है।
अभी तक चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं
बता दें कि अभी तक छात्र संघ चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सितंबर के अंत तक चुनाव हो सकते हैं। छात्र संघ चुनाव तारीख के संबंध में चंड़ीगढ़ प्रसाशन अंतिम निर्णय लेगा। इस बार दो साल बाद छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। कोरोना की वजह से दो साल से चुनाव नहीं हुए थे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments