UP Police Recruitment 2023 : NOI : भले ही उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 37 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है लेकिन इस भर्ती की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में सिपाही रैंक के अब 52 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जाएगी। यूपी सरकार द्वारा साझा किए गए एक आधिकारिक अपडेट के मुताबिक बोर्ड द्वारा अब 52299 पदों को भरा जाएगा। इनमें 41811 पद सिपाही नागरिक पुलिस, 8540 पद सिपाही पीएसी, 1007 फायरमैन और 1341 सिपाही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल होंगे। बता दें यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में 37 हजार सिपाही पदों पर भर्ती होनी थी।

UP Police Recruitment 2023: कब जारी होगी यूपी पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती की अधिसूचना?

उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार से अधिक सिपाही पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली चयन प्रक्रिया और अन्य कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा टेंडर 15 जुलाई 2023 तक जारी किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से एजेंसी के चयन के बाद भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ, इस भर्ती के जुलाई 2024 तक पूरा कर लिए जाने की सभावना है।

बता दें कि इससे पहले भी UPPRPB द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन सिर्फ एक एजेंसी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) से आवेदन मिलने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों की अत्यधिक बड़ी संख्या (25 लाख से अधिक संभावित) के साथ-साथ नकल माफिया और सॉल्वर गैंग के डर से टीसीएस ने भी आवेदन वापस ले लिया था। हालांकि, इस बार दो एजेंसियों ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए टेंडर लेने में रूचि दिखाई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement