पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने सोमवार को सपा ज्वाइन की, लेकिन शाम को जारी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सूची में उनका नाम आ गया।

NOI  ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की भारी भरकम सूची घोषित कर दी, लेकिन इसमें बदायूं की दातागंज सीट से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का नाम चर्चा में आ गया।

सिनोद सोमवार को ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका नाम सूची में 88वें नंबर पर था, जिसे भाजपाइयों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूची में कई और जगहों पर त्रुटि मिली है।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची में 510 नंबर पर आजमगढ़ के अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू लिखा है, जबकि 513 नंबर पर फिर अखिलेश मिश्र लिखा गया है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि दोनों नाम एक ही व्यक्ति के दर्ज हो गए हैं। 502 नंबर पर कृष्णपाल लिखा है, जबकि 515 नंबर पर श्रीकृष्ण पाल लिखा है। ये दोनों नाम भी एक ही कार्यकर्ता के बताए गए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement