नई दिल्ली, NOI: Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 10 जल्द दस्तक देगा। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही Xiaomi Redmi 10 के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गये हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन्स को Xiaomi के ऑफिशियल ब्लॉग पर स्पॉट किया गया है। हालांकि बाद में लीक इसे डिलीट कर दिया गया। लेकिन तक तक देर हो चुकी थी। अगर डिटेल की बात करें, तो Redmi 10 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। 

Redmi 10 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10 स्मार्टफोन में एक 6.5 इंच का LCD पैनल दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा। फोन में AdaptiveSync रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। मतलब यूजर्स अपने हिसाब से 30Hz, 50Hz, 60Hz और 90Hz रिफ्रेश रेट सेलेक्ट कर सकेंगे। फोन में एक पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। फोन में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। फोन की बॉडी पॉलिकॉर्बोनेट से बनाई गई है।

कनेक्टिविटी

अगर डिवाइस के डायमेंशन की बात करें, तो यह 161.95 x 75.53 x 8.92mm होगा। फोन का वजन 181 ग्राम होगा। फोन तीन कलर ऑप्शन Carbon Gray, Pebble White और सी ब्लू में आएंगे। फोन में एक MediaTek Helio G88 SoC चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। फोन 6GB रैम और 128GB इटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के तौर पर फोन में ड्यूल-सिम, 4G, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5.0, GNSS (GPS, A-GPS, GLONASS, GALILEO, BDS), यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट दिया या है। साथ ही एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा 

Xiaomi Redmi 10 स्मार्टफोन में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके अलावा एक 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फई के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। फोन में एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फनो एंड्राइड 11 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ आएगी। साथ ही 9W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Redmi 10 की कीमत और उपलब्धता

Redmi 10 स्मार्टफोन को 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement